
इटारसी / सोमवार को जिला नर्मदापुरम की समन्वय समिति की बैठक सुबह 11 बजे एक्सप्रेस-11 में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से किसानों के गेहूं खरीदी, आगामी समय में मूंग खरीदी, तथा किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार पर प्रभावी दबाव कैसे बनाया जाए, इस पर गंभीर मंथन हुआ। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव उषा नायडू जिला प्रभारी संजय शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी नवनीत मालवीय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलु उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

