

नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नर्मदापुरम नगर के सतरास्ते पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आमजन के बीच झालमुरी वितरित कर अपनी खुशी साझा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए ढोल नगाड़े के साथ जीत का उत्सव मनाया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने बताया कि पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और इसी खुशी को जनता के साथ साझा करने के लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह एतिहासिक जीत जन विश्वास, सुशासन और विकास की जीत है। यह उत्साह पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूती और जनसमर्थन को दर्शाता है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, जिला मंत्री गोविंद राय, प्रांशु राने, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, सह कार्यालय मंत्री वंदना दुबे, राजकुमार चौकसे, राजेश रैकवार, विकास राठौर, रमेश उपरारिया, दुर्गेश मिश्रा, ज्योति रैकवार, रजनी यादव, मनीष परदेशी, जयकुमार चौकसे, धर्मेन्द्र सनकत, बद्री केवट, जयबाला निगम, राहुल शर्मा, रफीक खान सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

