

सिवनी मालवा / शहर के प्रतिभाशाली छात्र प्रत्यूष यादव ने अपनी अद्भुत गणितीय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए यूसीमास की 21वीं स्टेट लेवल प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन का खिताब हासिल किया। उन्होंने महज 8 मिनट से भी कम समय में 200 गणित के सवाल हल कर सभी को चौंका दिया।
यह प्रतियोगिता 1 और 2 मई को इंदौर में आयोजित हुई, जिसमें पूरे प्रदेश से 6000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं 20,000 से ज्यादा पालक, शिक्षक और गणमान्य लोग इस आयोजन के साक्षी बने।
प्रत्यूष यादव (पुत्र दीपेश यादव) की इस शानदार उपलब्धि ने शहर का नाम रोशन किया। उनके साथ ही कृतिका गुप्ता (पुत्री संतोष गुप्ता) ने तीसरा स्थान और अधीश गौर (पुत्र स्व. आशीष गौर) ने छठवां स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अलावा अथर्व सोनी, पीहू निखर, गर्वित पांड्या, लक्ष्य नागेश्वर, ऋषभ नागेश्वर, शताक्षी गौर, अथर्व रघुवंशी, आरोही गौर, आराध्य गौर, आरव मंडलोई, लकी लोवंशी, खुशी कलवानी, तनिष्क रावत और अभिनव महंत ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेरिट पोजिशन हासिल की। इस अवसर पर यूसीमास सिवनी-बानापुरा के संचालक जितेंद्र तिवारी सहित सभी पालकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

