नर्मदापुरम / सोहागपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के दिशा निर्देशन में गत रात्रि कांबिंग गस्त की गई। जिसमें फरार वारंटी, अपराधियों की धरपकड़ गुंडे, बदमाशों की चेकिंग की गई, जिसमें 05 स्थाई वारंट 04 गिरफ्तारी वारंट कुल 09 वारंटों की तमीली की गई है। सभी वारंटो के वारंटीयों के ऊपर चैक बाउंस, मारपीट, अड़ीबाजी, भरण पोषण, गौवंश के प्रकरण दर्ज होकर माननीय न्यायालय में चल रहे थे एवं कई वर्षों से माननीय न्यायालयों से फरार थे। वारंटीयों के प्रकरण माननीय न्यायालय छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम एवं सोहागपुर में विचारण में है। वारंटियों में मनोज तिवारी निवासी नगतरा, नीलेश जैन, सोहागपुर, अनिल रघुवंशी शास्त्री वार्ड, बहादुर पटेल गुजर खेड़ी, हरिसिंह उर्फ छोटू निवासी भौखेड़ी कला, राम भगस कहार निवासी जमुनिया, गनपत पुरबिया निवासी भट्टी, रामहुजूर पटेल निवासी सैंदर वाडा थाना माखननगर, पंचम गुर्जर निवासी छनैरा थाना साइईखेड़ा के वारंट तामील कर न्यायालय प्रस्तुत किए गए हैं। वही शांति भंग करने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में नेमीचंद साहू निवासी अंबेडकर वार्ड एवं मनीष कुशवाहा निवासी करनपुर के प्रकरण एसडीएम कोर्ट पेश किये गये है। कार्यवाही एसडीओपी संजू चौहान एवं थाना प्रभारी राहुल रायकवार के मार्गदर्शन में की गई। जिसमें उपनिरीक्षक एसएस अली, राहुल पटेल, सहायक उप निरीक्षक रमाकांत यादव, हरपाल सिंह, प्रधान अर्जुन, आरक्षक विवेक, संजय, सुनील एवं अंकुश की सराहनीय भूमिका रही।

