
नर्मदापुरम / दिनाँक 24/04/26 को मुखबिर द्वारा थाना इटारसी में सूचना मिली कि एक सफेद रंग की टाटा कार में भरकर कुछ लोगो के द्वारा बैतूल मार्ग से होते हुए भारी मात्रा में अवैध रुप से शराब भऱकर इटारसी में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही जिसे तुरत पहुंचकर पकडा जा सकता है। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर कार्यवाही कर आरोपी अब्दल जाहिद अंसारी एवं हेमंत राजपूत के कब्जे से एक टाटा जेस्ट कार से 26 पेटी शराब (कल 241 .200 लीटर शराब) सहित 6,45,000)7- रुपये का मशरुका जप्त किया गया था। उक्त प्रकरण में सह आरोपी संदीप मिहानी घटना दिनाँक से ही फरार चल रहा था, जिसे इटारसी पुलिस द्वारा लगातार खोजा जा रहा था। साथ ही सायबर टीम की मदद से आरोपी को लगातार ट्रेस किया जा रहा था, जिस पर दिनाँक 01/05/26 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुईं कि आरोपी नागपुर के आस पास लुक छिप रहा है। जिस पर आरोपी संदीप मिहानी पिता शकंरलाल मिहानी उप्र 38 वर्ष निवासी भाट मोहल्ला इटारसी की पता तलाश हेतू टीम का गठन किया गया एवं त्वरित एक्शन लेते हुए टीम को नागपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सायबर टीम की सहायता तथा मौके पर आरोपी की सजगता से पता तलाश करते हुए आोपी संदीप मिहानी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, आर. महेन्र गर्जर, आर. मनीष आर. राजकुमार झपाटे, सायबर टीम से आर. संदीप यदुवंशी आर. दीपेश की रही।

