
नर्मदापुरम / बड़वाह / राहुल अवस्थी शर्म करो शर्म करो सदगुरुदेव भगवान का अपमान सनातन धर्म का अपमान है। गुरुदेव के प्रति अभद्रता भी नहीं सहेंगे, जैसे तख्तियों पर लिखे नारे बाजी को हजारों की संख्या में प्रदेश भर से आए जय श्री गणेश परिवार भक्त मंडल के द्वारा रविवार शाम 5 बजे महेश्वर रोड स्थित कृषि उपज मंडी से एक मौन रैली निकाली गई। रैली महेश्वर रोड जय स्तंभ चौराहा मैंन चौराहा बस स्टैंड होते हुए थाना परिसर पहुंची। सोशल मीडिया फेसबुक आईडी पर बड़वाह शहर के दो युवक राहुल अवस्थी एवं राज वर्मा के द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही है। जिसको लेकर एसडीएम सत्यनारायण दर्रा एसडीओपी अर्चना रावत को संबंधितों के खिलाफ सायबर आईटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता 2923 की धारा 353 के तहत धार्मिक भावना आहत करने के अंतर्गत जांच कर वैधानिक एवं दंडात्मक कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन राकेश तोमर धार द्वारा किया गया।
अभद्र भाषा जैसे शब्दों से श्री गणेश भक्तों में गहरा असंतोष है । जय श्री भक्त राकेश तोमर स्वाति, हरभजन सिंह भाटिया, पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी, नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, चंद्रपालसिंह तोमर ने बताया कि सोशल मीडिया फेसबुक आईडी पर बड़वाह शहर के दो युवक राहुल अवस्थी एवं राज वर्मा के द्वारा पिछले कई दिनों से अनर्गल टिप्पणी एवं अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए आतंकवादियों जैसे शब्दों एवं कटोरा लेकर भीख मांगने जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है। जिससे हमारे श्री गणेश परिवार के भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचकर उन्माद फैलाया जा रहा है। जिससे भक्तों समाज में अनावश्यक तनाव वैमनस्य पैदा कर शांति भंग की जा रही है जिससे भक्तों में दोनों के प्रति आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है।
इनका कहना….
जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जय श्री गणेश भक्त परिवार के सदस्यों के द्वारा दो युवकों के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक आईडी पर बड़वाह धार्मिक भावनाओं एवं सदगुरु देव के बारे में टिप्पणी को लेकर ज्ञापन दिया गया है।हमारे द्वारा सोशल मीडिया साइबर की मदद से जांच करने बाद उक्त दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय सहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
अर्चना रावत, एसडीओपी बड़वाह।

