
सिवनी मालवा / नगर के तिवारी धर्मशाला में भाजपा नगर मंडल की परिचय बैठक नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी के प्रस्ताव के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी अलकेश आर्य के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
संगठन विस्तार और नियमित बैठकों पर जोर…..
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच नगर मंडल की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति मिलती रहे। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।
नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति…….
इस अवसर पर नर्मदापुरम की जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, विधायक प्रेम शंकर वर्मा, वरिष्ठ नेता संतोष पारीक, शंभू सिंह भट्टी, राजेश गौर, श्रीमती मालती गौर, लीना यादव शर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं के उत्साह से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा……
बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रकार की बैठकों से संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आपसी समन्वय भी बेहतर होता है।

