
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा घोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में निरीक्षक मदन पवार थाना प्रभारी केसला के द्वारा थाना स्टाफ के साथ मोटर साईकल चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 24.04.26 को फरियादी रोहित बारस्कर पिता रामकिशोर बारस्कर उम्र 20 साल निवासी बारधा रैय्यत ने थाना आकर रिपोर्ट किया था कि दिनाँक 23.04.2026 दोपहर करीब 3.00 बजे अपनी न्यू बिना नम्बर की होण्डा होनेंट मोटर सायकल लेकर ग्राम पोडार शादी मे आया था, जो शादी समारोह के पास ग्राउण्ड मे बड के पेड़ के नीचे मोटर सायकल रात्रि करीब 11.30 बजे खड़ी कर शादी समारोह मे चला गया था। कुछ देर बाद आकर देखा तो अपनी न्यू बिना नम्बर की होण्डा होनेंट मोटर सायकल (कीमत करीब 75,000 रुपये) नही मिली। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। सूचना पर थाना केसला मे अपराध क्र. 58/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबध्द किया जाकर वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना प्रभारी मदन पवार द्वारा आरोपी की तलाश पतारसी त्वरित टीम गठित की गई जो तलाश पतारसी के दौरान ग्राम डांडीवाडा मे मुखबिर की सूचना मिली कि बिना नम्बर की नीले रंग की नई होण्डा हार्नेट मोटर सायकल लेकर एक व्यक्ति घूम रहा है। जिसे ग्राम डांडीवाडा मे रेल्वे पुलिया के पास रोका गया। जिसके मोटर सायकल से संबंध मे पूछताछ की गई जो पहले उक्त मोटर सायकल के अपनी बता रहा था। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर अपना नाम करन पिता उदयराम दर्शिमा जाति कोरकू उम्र 19 साल निवासी गाथाखेडा थाना सारणी जिला बैतूल का होना बताया तथा उक्त मो.सा. को दिनांक 23.04.2026 को शादी समारोह के पास से चोरी करना बताया। आरोपी से चोरी गई मोटर सायकल न्यू बिना नम्बर की होण्डा होर्नेट मोटर सायकल (कीमत करीब 75,000 रुपये) को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक मदन पवार, सउनि अनंतराम लोधी, सउनि कमलेश कवडे, प्र. आर. बदामीलाल आर. हेमराज व म. आर. भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

