

नर्मदापुरम / रविवार को युवा कांग्रेस के तत्वाधान में जबलपुर के बरंगी बांध में हुई दर्दनाक घटना, जिसमें प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्था के कारण पर्यटकों की जान चली गई, के विरोध में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का पुतला दहन किया गया। नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा निबताया यह हादसा प्रशासन की गंभीर विफलता को उजागर करता है। यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते, तो कई निर्दोष जिंदगियां बचाई जा सकती थीं। आज सिस्टम की लापरवाही और प्रशासन की असंवेदनशीलता की वजह से असमय कितने लोगो की मृत्यु हो गई और एक पल मे हँसते खेलते परिवार मातम मे बदल गये प्रबंधन खुद मान रहा है न आंधी तूफ़ान मापने का यंत्र न लाइफ जैकेट ये नियमों का।खुला उलंघन है ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाये एवं पर्यटन मंत्री नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफ़ा दे। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनोखी राजोरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, धर्मेंदर तिवारी, फैज़ान उल हक़, विधानसभा महासचिव आयुष्मान अवस्थी, बबलू राठौर, मंडलम अध्यक्ष गुलाम हैदर, रिज़वान खान, विशाल प्रधान, मुकुल गुप्ता, सिराज खान, ऋतिक चौहान, अफराज़ खान, मोहम्मद आमिर, ललित मौर्य, फईम पठान, शिवम साहू, अलमास खान, राहुल शर्मा, अयान खान, भावेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

