

नर्मदापुरम / नगरपालिका नर्मदापुरम को स्वच्छ सर्वेक्षण में सुपर 75 शहरों में शामिल किया गया। जिसके अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्वच्छता की टीम घर-घर जाकर नागरिकों से स्वच्छता संबंधी फीड लिया जा रहा है। अब नागरिकों की अपने शहर को स्वच्छता में नंबर 01 बनाने की जिम्मेदारी है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत दी गई लिंक https://cf.sbmurban. org/ को ओपन कर स्वच्छता संबंधी अपना फीडबैक देकर अपने नगर को नंबर 01 बनाएं। उक्त गतिविधियों का आयोजन नपाध्यक्ष नीतू यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, स्वच्छता शाखा प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया जा रहा है। उन्होंने संयुक्त रूप से नागरिकों से आग्रह किया है कि दी गई लिंक https://cf.sbmurban.org/. फीडबैक पर जाकर अपने शहर की स्वच्छता के बारे में फीडबैक दे सकते हैं। जिससे हमारा नगर स्वच्छता में नंबर 01 बन सकें। नगरपालिका की स्वच्छता टीम घर-घर जाकर फीडबैक ले रही है उनका सहयोग करें। नगर को स्वच्छता में नंबर 01 बनाने के लिए नपा के प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी, विशाल शर्मा, सतीष यादव सहित स्वच्छता कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

