
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल का रविवार को स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर माँ नर्मदा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में नर्मदापुरम संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह, जिला प्रभारी अलकेश आर्य, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा एवं ठाकुरदास नागवंशी सहित वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 मई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

