
नर्मदापुरम / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार दिनांक 02 मई 2026 को जिला नर्मदापुरम में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जिला आयुष अधिकारी डॉ. एस. आर. करोंजिया के निर्देशानुसार, नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव एवं डॉ. अशोक पुष्कर, डॉ.अक्षय जैन, डॉ. सविता पुष्कर, डॉ. संदीप रघुवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक नेहरू पार्क, नर्मदापुरम में आयोजित किया गया। जिसमें Common Yoga Protocol के अनुसार 130 से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराया गया।
इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक कमलेश गौर, संतोष सैनी, प्राची यादव एवं अन्य योग सहायकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया। जिला आयुष अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में आयुष विभाग अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी सहित आम नागरिकों ने योगाभ्यास में भाग लिया।
जिला आयुष विभाग नर्मदापुरम ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योग प्रोटोकॉल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग का लाभ लें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

