
नर्मदापुरम / बुदनी / शनिवार को अनुभाग बुदनी के थाना रेहटी बुदनी और शाहगंज के नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों पर नाव संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान तहसीलदार ललित सोनी के साथ थाना प्रभारी बुदनी संदीप जाट ने बुधनी घाट का भ्रमण कर नाव संचालक को आवश्यक सुरक्षा मानकों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में नायब तहसीलदार रामलोचन तिवारी एवं श्री साहू के साथ थाना प्रभारी शाहगंज दिनेश चौहान ने बांद्राभान घाट का निरीक्षण किया गया, जहाँ बोट संचालक को सुरक्षित संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त थाना रेहटी क्षेत्र अंतर्गत आंवली घाट पर तहसीलदार युगविजय, थाना प्रभारी राजेश कहारे ने स्थानीय नाव संचालकों की बैठक आयोजित कर उन्हें सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों एवं सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा सभी नाव संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, जिसमे लाइफ जैकेट रखने, तय सीमा में लोगो को बैठाने, आंधी – बारिश की स्थिति में नाव नहीं चलाने के निर्देश दिए ।जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

