
सिवनी मालवा / 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 50 दिन पूर्व काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. श्रीराम करोंजिया के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय स्टाफ एवं ग्रामीणजनों को योग का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉ. सुरेन्द्र कौशल ने उपस्थितजनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए योग के लाभों की जानकारी दी। इस दौरान रविन्द्र यादव, मोहिनी मांझी, शिव प्रसाद यदुवंशी, प्रियंका केवट, अनिता वैद्य, अभिनव यदुवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ब्लॉक सिवनी मालवा के अंतर्गत रूपादेह में डॉ आशुतोष पटेल तथा दतवासा में डॉ. संध्या गिरी गोस्वामी द्वारा भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में आयुष संस्थाओं द्वारा एक साथ आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

