
नर्मदापुरम / अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मालाखेड़ी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिवर व्यू कॉलोनी कल्चरल फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित इस समारोह में समाज के उस वर्ग को सम्मानित किया गया, जिसके श्रम से समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम में प्रखर समाजसेवी मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। श्रमिकों के सम्मान में झुका शीश समारोह की शुरुआत में कॉलोनी के विकास में योगदान देने वाले श्रमिकों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव एवं सोसाइटी के ‘सदस्यों ने श्रमिकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कॉलोनी के श्रमिक चंद्र प्रकाश लुटारे, अनिल लुटारे, मंगल राजपूत और अभिनेश दुबे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि का ओजस्वी उद्बोधन मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने अपने संबोधन में श्रमिकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा समाज का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ मजदूर है। आपका पसीना ही देश के विकास की नींव को मजबूती प्रदान करता है। सीमित संसाधनों और न्यूनतम मजदूरी में भी आप जिस निष्ठा से अपने परिवार का पालन-पोषण और राष्ट्र सेवा करते हैं, वह वंदनीय है।”उन्होंने श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आगे कहा आज के युग में कानून की जानकारी ही आपका सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी प्रकार के शोषण को सहना अन्याय को बढ़ावा देना है। सजग रहें और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं।” इनकी रही सक्रिय उपस्थिति इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए कॉलोनी के प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राकेश परोनिया, अशोक पाठक, सेवाराम मालवीय, कृष्ण कुरपा, राकेश मालवीय, सुधीर लुटेरे, अंकुर बिल्लौरे, सुनील गुजरवार, शंकर लाल रघुवंशी, सुरेश उइके, शिव शंकर पगारे, संतोष शर्मा, के.एन. मोहब्बत, जमाल ख़ान, लोकेश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मातृशक्ति का विशेष योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला शक्ति की भी अहम भूमिका रही, जिसमें सरिता लुटेरे, अनुज मालवी, उज्जवला, राधेश्याम वर्मा, पुष्पा पाठक, प्रीति खरे और पूर्णिमा त्रिपाठी ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में मधुसूदन यादव ने आयोजन के लिए मातृशक्ति और सोसाइटी के साथियों का आभार व्यक्त किया।

