



नर्मदापुरम / शनिवार को अचानक मौसम ने करवट बदली, तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई और आसमान में बिजली तेज आवाज के साथ कड़कती रही। बारिश के दौरान मीनाक्षी चौराहा से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर एक पेड़ गिर गया एवं ट्राली में बैठी हुई लेबर घायल हो गई। जिन्हे एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। आनंद नगर में बिजली के पोल के तार पर पेड़ भी गिर गए। जिसकी वजह से शहर में विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई जिसे सुधारने के लिए एमपीईवी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अचानक आई आंधी एवं बारिश से कई लोगों को बहुत नुकसान हुआ, कई मकानों की छत के ऊपर की टीन उड़ गई है। जिस वजह से घर के अंदर पानी भी घुस गया ।

