
नर्मदापुरम / इटारसी में परियोजना अंतर्गत सेक्टर 3 के केंद्र क्रमांक 32 में प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला के नेतृत्व में सेक्टर स्तरीय “लाडली लक्ष्मी उत्सव 2026” का प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथि अटल बाल पालक श्रीमती सरला लोट, एल्डरमैन आशीष कुमार मालवीय ने कन्या पूजन एवं सरस्वती पूजन कर किया गया। प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला के द्वारा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 2.0 की रूपरेखा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीना गाठले द्वारा दसवीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लाडली बालिका अवनी पटेल 94%, कुमारी प्रार्थना पाराशर 91%, कुमारी बबिता राजपूत 90%, कुमारी डोली यशवंत कक्षा बारहवीं 89% को पुरस्कार वितरण किए गए। वार्ड पार्षद राहुल प्रधान द्वारा सभी लाडली बालिकाओं को उपहार स्वरूप पानी की बोतल भेंट की गई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार द्वारा सभी लाड़ली बालिकाओं को ज्योमेट्री बॉक्स उपहार स्वरूप भेंट किए गए। वर्ष 2025 में पंजीकृत लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।उत्सव में विभिन्न गतिविधियां लाडली बालिका उत्कृष्ट उपलब्धियो का सम्मान, एक पेड़ लाडली लक्ष्मी के नाम, लाड़ली लक्ष्मी सांस्कृतिक कार्यक्रम लाड़ली लक्ष्मी मार्शल आर्ट प्रदर्शन जैसी गतिविधियां आयोजित की गई। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही प्रभावी योजनाओं लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम बालिका जन्मोत्सव को बढ़ावा मिले। इसलिए समय समय पर इनका आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर वार्ड की समस्त कार्यकर्ता एवं सहायिका एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

