
नर्मदापुरम / शनिवार दोपहर अचानक तेज हवा चली और आसमान में काले बादल छा गए, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवा की वजह से घरों की बिजली गुल हो गई। फिर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बाजार में लोग बारिश से बचने दुकानों के शेड एवं त्रिपाल के नीचे छुपते नजर आए। तेज आवाज़ के साथ बादल भी गजरे।

