

नर्मदापुरम / आदिवासी विकासखंड केसला के मंगल भवन में आदिवासी कोरकू कल्याण समिति नर्मदापुरम के तत्वावधान में आयोजित राजा भभूत सिंह कोरकू शिक्षा प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य रूप से शामिल होकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी निलेश कुमार शर्मा ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए अपने बचपन को याद किया और कहा हम भी जब छोटे थे तब कोई अधिकारी आता था तो उन्हें देख कर हमे प्रेरणा मिलती थी। SDM शर्मा ने बच्चो से बात करते हुए उनके लक्ष्य पूछे और कहा सभी बच्चे अपने क्षमता को पहचाने और मेहनत करें लक्ष्य ज़रूर हासिल करोगे ।
पूर्व प्रमुख अभियंता पीसी बारस्कर ने स्वयं की मेहनत और एजुकेशन को बोर्ड में लिख कर छात्र-छात्राओ को समझाया और निरंतर लगन से सफल होने का मार्ग दिया, बताया मैं भी ग़रीब परिवार से था गाँव में रहकर मैंने 12वी पास किया और विषम परिस्थिती में भोपाल जाकर इंजीनियरिंग किया और मध्यप्रदेश सरकार में एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर से प्रमुख अभियंता बना और सरकार में विभाग के सचिव, सलाहकार योजना एवं नीति आयोग में रहते हुए उच्चतम पद में पहुँचकर प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला और कहा जब में कर सकता हूँ तो आप भी कर सकते है कहते हुए सभी बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये दिया ।
इंजी. सुनील कुमार चौहान एवं इंजी. राकेश कासदे ने कहा यदि हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो हमारी प्राथमिकता पहले आत्मनिर्भर बनने का होना चाहिए और टेक्निकल कोर्स करने की सलाह दी।
कृषि विस्तार अधिकारी अतरसिंह कास्दे एवं लालजी कास्दे ने तकनीकी का बेहतर इस्तेमाल करने की सलाह दी और सोशल मीडिया के दुष्परिणाम से अवगत कराया ।
हाल ही में MPPSC पास करके खेल अधिकारी में चयनित सुश्री कमला लविस्कर ने बताया किस प्रकार अभाव का जीवन जीते हुए उन्होंने सफलता हासिल किया और हार ना मानने का संकल्प दिलाया।
थाना अधिकारी अनंतराम लोधी ने बताया आप पुलिस की परीक्षा कैसे आसानी से पास करके पुलिस अधिकारी बनकर सेवा कर सकते है साथ ही उन्होंने युवाओं को गाड़ी चलाते समय हेल्मेट लगाने के लिए और नशे के प्रति जागरूक किया ।
साथ ही सभी अधिकारियों ने एवं जनप्रतिनिधियों ने बच्चो को मार्गदर्शन दिया और हर संभव मदद करने के लिए आश्वस्त किया ।
आदिवासी कोरकू कल्याण समिति की और से अतिथियों द्वारा स्टेशनरी एवं डॉक्यूमेंट फाइल सभी बच्चो को वितरण किया ।
कार्यक्रम में समिति के पूर्व ज़िला अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी समय में आदिवासी ब्लॉक केसला को एजुकेशन हब के रूप में डेवलोप करने के लिए सामाजिक भाव जागृत किया एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया ।
शिक्षा प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पी.सी. बारस्कर (इंजीनियर इन चीफ/प्रमुख अभियंता, सचिव, लोक निर्माण विभाग म. प्र. शासन एवं योजना एवं नीति आयोग म. प्र., एसडीएम इटारसी निलेश कुमार शर्मा, श्रीमती विजयलक्ष्मी बारसकर पूर्व डायरेक्टर फाइनेंस एंड लोकल ऑडिट, सुनील चौहान मेनेजर अयुद्ध निर्माण इटारसी, राकेश कास्दे SDO PWD, डॉ. जय श्री बारस्कर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी केसला, सुश्री कमला लविस्कर ज़िला खेल अधिकारी, लालजी कास्दे एवं अतरसिंह कास्दे कृषि विभाग, अनंतराम लोधी ASI थाना केसला, विमल सिंह मवासे, मोकल काजले, गणपत कलमे (आर्मी), मनीषा बारस्कर पुलिस, नर्मदाप्रसाद नागले ज़िला अध्यक्ष, गुड्डू मवासे ब्लॉक अध्यक्ष केसला, रामकरण लविस्कर ब्लॉक अध्यक्ष सिवनी मालवा, जयसिंह बारस्कर संयोजक, अखिलेश खण्डेलवाल, कनछेदी सोलंकी, गुलाबचंद बारस्कर सरपंच झुनकर, विकास सेलुकर मीडिया प्रभारी, शशि पांसे, कमलसिंह मवासे, सहित 9वी से 12 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी, पालक, समिति के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे।

