
नर्मदापुरम / बैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री खेड़ापति कीर्तन मण्डल द्वारा सेठानी घाट पर शीतल पेय (शर्बत) वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं और आमजन को राहत मिली। मण्डल के सदस्य श्री सोमनाथ सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना मण्डल की परंपरा का हिस्सा है। कार्यक्रम में मण्डल के कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें सुरेश अग्रवाल, रोहित दुबे, गोविंद सराठे, जीवन मीना, प्रमोद दुबे, एडवोकेट बलवंत सिंह यादव, प्रदीप तंवर, अतुल नायर, प्रेम सिंह, सक्षम पाठक, नितिन खण्डेलवाल, प्रवीण नवलानी, आदित्य दुबे, मनोज अग्रवाल, अधिराज सिंह, रानी सराठे, सुषमा सोनी, राधा यादव और जिया नवलानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मण्डल के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

