नर्मदापुरम / वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को प्राचीन नर्मदा मंदिर के सामने पंच विप्रजनों द्वारा सम्पन्न हुई । नर्मदा महाआरती के संयोजक प्रशान्त मुन्नू दुबे ने बताया कि माँ नर्मदा जी की महाआरती का यह आयोजन मई 2009 में महन्त प्रज्ञा भारती के सानिध्य में तथा पूर्व विधायक पं. गिरिजा शंकर शर्मा के मार्गदर्शन में सेठानी घाट पर प्रारम्भ हुआ था। तब से आज तक लगातार पूर्णिमा और विभिन्न राष्ट्रीय और धार्मिक पर्वों पर नगरवासियों की आस्था एवं विश्वास का आयोजन बन गया है । माँ नर्मदा महाआरती का यह गौरवशाली 16 वां वर्ष है ।

