

सिवनी मालवा / सुप्रसिद्ध देवस्थल भिलट देव में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भिलट बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर कढ़ाई-प्रसाद चढ़ाया भैंसदेव निवासी शिवप्रसाद यदुवंशी ने अपने बेटे का तुलादान कराया और शहर में अमन-चैन की कामना की। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भिलट देव के साथ ही पास में ही स्थित भान बाबा मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे मंदिर परिसर में दाल-बाटी भी बनाई गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर लोगों में वितरित किया। पूरे दिन धार्मिक माहौल और जयकारों से देवस्थल भिलट देव के जय करो से गूंजते रहे।

