
नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल के तत्वाधान में सुरीला नर्मदापुरम के मंच नेहरू पार्क में महान पार्श्व गायक मन्ना डे की जयंती पर स्वर लहरी संगीत का आयोजन शुक्रवार शाम को हुआ। इस संगीत कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस संगीत कार्यक्रम में इटारसी और नर्मदापुरम के कलाकारों ने सुर और ताल में एक से बढ़कर एक फिल्मी नगमें गुनगुनाए। संगीत कलाकार दीपक सोनी, अमित गौर, विजय तिवारी, पवन मालवीय, मुकेश शुक्ला, अनीता राठौर, नेहा गौर, प्रीती मालवीय, चंद्रप्रभा नामदेव, हेमंत साहू, संजीव सक्सेना, मोनल हर्णे, तरुण देव द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं सुरीला नर्मदापुरम के कलाकारों संगीत गुरु डॉ. कमल झा, अनुजा आचार्य, सूरज तलरेजा, माधवी दुबे, मनीष दुबे, कंचन बनौधा, हरीश माँझी, हिमांशी परिता, भारती शुक्ला, प्रकाश आहूजा, आनंद मोहन शुक्ला, कमल सिंह राजपूत, रक्षा श्रीवास्तव द्वारा भारतीय महान गायक मन्ना डे की जयंती पर उनके गीतों को गाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का संचालन माधवी दुबे तथा मुकेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने गीत संगीत का आंनद लिया।

