
नर्मदापुरम / कलेक्टर के निर्देशन में संचालित नीर पखेरू अभियान के तहत नगरपालिका कार्यालय परिसर के बाहर भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए पानी से भरे सकोरे नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले और नपा के उपयंत्री, अधिकारी कर्मचारियों द्वारा रखे गए। उन्होंने संयुक्त रूप से नगर के नागरिकों से आव्हान किया कि वे भी आसपास के पेड़ पौधों पर, घर की छत पर, आंगन में आदि स्थानों पर सकोरा अवश्य रखें और इस भीषण गर्मी में मूक प्राणियों सहारा बनें।

