
नर्मदापुरम /आगामी दिनों में शुरू होने वाली जनगणना के लिए आज नगरपालिका कार्यालय में प्रगणक और सुपरवाईजर्स को किट वितरित की गई। फील्ड पर उपस्थित रहने वाले सभी कर्मचारियों को पारदर्शितापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि जनगणना चार्ज अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 180 प्रगणक और 20 सुपरवाइजर्स को आज किट वितरित की गई है। सुनील राठौर ने बताया कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर्स सावधानीपूर्वक, पारदर्शितापूर्ण जनगणना के कार्य को संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

