

नर्मदापुरम / शुक्रवार दिनॉंक 1 मई को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के सदस्यों द्दारा पुनः “मॉं नर्मदा प्याऊ“ का शुभारंभ किया गया। नर्मदापुरम इटारसी रोड पर प्याऊ का शुभारंभ किया एवं सकोरे भी रखे, ताकि राहगीरों के साथ साथ पंछियों को पानी मिल सके। संस्था के संरक्षक डॉं. गोपाल प्रसाद खड्डर ने मटकों पर हल्दी चावल का तिलक कर पूजन की आयोजन में संरक्षक सफलता तिबारी, अध्यक्ष नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान, शारदा जैन, आशा बाजपेयी, शैल शर्मा, रानी अरोरा, ममता कुशवाहा, अनामिका वर्मा आदि उपस्थित रहे, सभी ने मिलकर राहगीरों को पानी भी पिलाया।

