
सिवनी मालवा / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर स्वच्छता सैनिकों को तिलक लगाकर हार माला पहनाकर मिठाई खिलाकर किया सम्मान एवं बधाई शुभकामनाएं दी । उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा स्थानीय राठौर धर्मशाला मैदान पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, पार्षद डॉ. किरण राठौर आदि की उपस्थिति में श्रमिकों स्वच्छता सैनिकों को तिलक लगाकर हार माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया एवं सभी को मिठाई खिलाकर दिवस की शुभकामनाएं बधाईयां दी।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने सभी श्रमिकों को दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सनातन धर्म की दृष्टि से देखे तो श्रम केवल जीविका साधन नहीं बल्कि एक पवित्र कर्तव्य धर्म हे जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर संयमी और समाज के प्रति उत्तरदाई बनाता हे ।
राठौर ने कहा कि सनातन परम्परा में श्रम को सदैव पूजा के समान माना गया हे शास्त्रों में कहा गया कि कर्म ही पूजा है। भगवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते मनुष्य को कर्म करने का अधिकार हे फल की चिंता किए बिना अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। हमारे स्वच्छता सैनिक हम सो कर उठ भी नहीं पाते और नगर को सुंदर बनाते हे वहीं हमारे प्रदूषण बीमारी से बचाते हे श्रम ही सृजन का आधार हे ओर श्रमिक समाज की रीढ़ है और हर कार्य में ईश्वर का वास होता है। हर श्रमिक स्वच्छता सैनिक का सम्मान करना ही सच्ची पूजा हे।
जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि सनातन धर्म में चार वर्णों की व्यवस्था भी समाज में कार्य विभाजन ओर श्रम के सम्मान को स्थापित करने के लिए की गई थी। प्रत्येक व्यक्ति का कार्य चाहे वह सेवा हो व्यापार हो शासन हो या ज्ञान समाज के संचालन के आवश्यक है और पूज्यनीय माना गया है किसी भी कार्य को छोटा बड़ा नहीं समझा गया उसे ईश्वर की सेवा के रूप में देखा गया हे।
समाज में मजदूरों के बिना विकास की कल्पना असंभव हे।हमे हर श्रमिक के सम्मान अधिकार और कल्याण के लिए प्रयास करे।
कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल नगर संयोजक भूरू बग्गन ने किया अंत में सभी का आभार विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष डॉ. सौरभ रघुवंशी ने किया।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित स्वच्छता सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बजरंग दल जिला अखाड़ा प्रमुख गोलू विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष डॉ. सौरभ रघुवंशी, नगर मंत्री सुशील गोहर, नगर संयोजक भूरू बग्गन, दिलीप बग्गन, राजकुमार कलोसिया, अप्पू राठौर, जितेन्द्र राठौर, विष्णु टांक, कमल पाल, दिलीप घावरी, चिंटू क्लोजिया, सतीश गोहर, रवि बाथब, देव बाथब, कल्लू बग्गन, दुर्गा महोरिया, विनोद मोहरिया, अजय जल्खरे, तरुण सुनानीया, चंदन बाथब के साथ ही बड़ी संख्या में श्रमिक गण स्वच्छता सैनिक कार्यकर्तागण नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित रही।

