
सिवनी मालवा / सीताराम मंदिर परिसर में शुक्रवार को माहेश्वरी महिला मंडल की महत्वपूर्ण चुनावी बैठक आयोजित की गई माहेश्वरी समाज की महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिला उपाध्यक्ष सुनीता सारडा की देखरेख में चली चुनावी प्रक्रिया में समाज की गौरवपूर्ण परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। उपस्थित महिलाओं ने एकमत होकर वरिष्ठ समाजसेवी नीरू राठी को लगातार तीसरी बार मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी उनके नेतृत्व और सामाजिक कार्यों को देखते हुए महिलाओं ने उन पर पुन भरोसा जताया।
बैठक के दौरान सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। साथ ही आगामी वर्ष में किए जाने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा भी तय की गई।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर वर्षा सारडा, सचिव अनुपमा माहेश्वरी, सहसचिव रेणू राठी को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुधा माहेश्वरी एवं शीला खडलोया को संयुक्त रूप से दी गई। संगठन के प्रचार-प्रसार हेतु उषा सारडा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरू राठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी है। नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा के साथ समाज को जोड़ने, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए संकल्पित है। हम ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम करेंगे, जिससे समाज और मजबूत हो।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुनीता सारडा का शाल-श्रीफल भेंट कर विशेष सम्मान किया गया।बैठक में प्रेमलता तोषनीवाल, शीला सारडा, स्वाति महेश्वरी, उषा साबू, पुनीता सारडा, कविता खडलोया, सविता टावरी, मोना टावरी, आयुषी राठी, श्वेता खडलोया, खुशबू सारडा, शुभांगी सारडा, श्वेता साबू, नीतिका सारडा, प्रीति माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित थीं।

