
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा माखन नगर के पूर्व पार्षद द्वारका चौधरी को नगर इकाई के प्रदेश सचिव बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से द्वारका चौधरी को पार्टी का सचिव नियुक्त किया है। श्री चौधरी के सचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों सहित विशिष्ट जनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस ने कहा कि श्री चौधरी प्रदेश पदाधिकारियों की प्रांतीय बैठक बुलाकर कार्ययोजना तैयार कर संगठन को गति प्रदान करेंगे। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि चौधरी के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। श्री चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।

