

सिवनी मालवा / अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती तबस्सुम खान रहीं।
श्रीमती खान ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक देश की रीढ़ हैं। राष्ट्र के निर्माण में आपका पसीना ही ईंट-सीमेंट का काम करता है। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम सहित कामगार श्रमिकों के लिए बने विभिन्न कानूनों की विस्तार से जानकारी दी।
न्यायाधीश ने कहा कि कानून की जानकारी ही श्रमिकों का सबसे बड़ा हथियार है। शोषण होने पर चुप न बैठें। विधिक सेवा प्राधिकरण में हर जरूरतमंद को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने महिला श्रमिकों को मातृत्व लाभ, समान वेतन और कार्यस्थल पर सुरक्षा जैसे विशेष अधिकारों के बारे में भी बताया।
नगर पालिका सभा कक्ष में कार्यक्रम में श्रमिकों के अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों को बताया गया शिविर में श्रमिक उपस्थित रहे फूल मालाओं से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ न्यायाधीश ने कहा विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायालय परिसर में कोई भी श्रमिक कार्य दिवस पर संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

