
नर्मदापुरम / नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में आज नपा उपयंत्री आयुष रिछारिया एवं उपयंत्री रीना गुप्ता द्वारा नागरिकों की समस्या सुनी गई एवं उनका समाधान करने संबंधित शाखा को आवेदन भेजे गए। उपयंत्री रीना गुप्ता एवं आयुषी रिछारिया ने बताया कि आज जनसुनवाई में अनेक प्रकार की समस्याएं जिनका समाधान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से पीएम आवास में नाम जुड़वाने, पेयजल समस्या तथा नाली सफाई से संबंधित समस्या आई थीं। उनका निराकरण किया गया। वहीं जांच योग्य समस्याओं को संबंधित शाखा को भेजा गया है। साथ ही उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। आज की जनसुनवाई में पार्षद प्रतिनिधि पूनम मेषकर, बिंदिया मांझी, नरेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे।

