
नर्मदापुरम / नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले और स्वच्छता प्रभारी अधिकारी दीक्षा तिवारी के निर्देशन में नगरपालिका द्वारा नगर को स्वच्छता के मामले में नंबर 01 बनाए जाने को लेकर लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही है। एक मई को नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन नगरपालिका परिसर में जयश्री अस्पताल के संचालक डॉ. एस एस मीणा के सहयोग से किया जा रहा है। स्वच्छता शाखा प्रभारी अधिकारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने समस्त स्वच्छता कर्मचारियों से कहा किया वे शिविर में उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं।

