
नर्मदापुरम / नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा गुरुवार को वार्ड क्रमांक 06 छोटी बजरिया स्थित कमलाबाई राजपूत पार्क में नलकूप खनन कार्य प्रारंभ कराया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजेंद्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। पार्षद श्री उपाध्याय ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पेयजल की आपूर्ति के लिए आज नलकूप खनन का कार्य प्रारंभ कराया गया है। जिससे इस वार्ड में अनवरत जलापूर्ति होती रहेगी। श्री उपाध्याय ने बताया कि यह नलकूप राज्यसभा सांसद माया नारोलिया द्वारा प्रदत्त निधि के माध्यम से नगरपालिका द्वारा खनन कराया जा रहा है। उन्होंने नलकूप खनन के लिए दी गई राशि पर राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह और नपाध्यक्ष नीतू यादव का आभार माना।

