नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की सहमति से मध्य प्रदेश संगठित कामगार मजदूर कर्मचारी कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष कुंवर रणवीर सिंह शक्तावत ने कांग्रेस नेता कन्हैयालाल बामने को असंगठित कामगार मजदूर कर्मचारी कांग्रेस विभाग के जिला अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत किया गया है। कन्हैयालाल बामने को पुनः संगठित कामगार मजदूर कर्मचारी कांग्रेस विभाग के जिला अध्यक्ष पद पर बनाए जाने पर उनके साथियों ने उन्हें बधाई दी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया।

