

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में अवैध शराब विक्रय परिवहन के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के तहत दिनांक 30.04.2026 को थाना पथरौटा में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की क्रेटा कार जो बैतुल से नर्मदापुरम भारी मात्रा में अवैध शराब विक्रय हेतु आ रही है, कार में अंग्रेजी शराब रखी हुई है। मुखबिर की सूचना पर थाना पथरौटा पुलिस टीम एनएच 46 ग्यारह मुखी मंदिर के आगे पहुंचकर आने वाले संदिग्ध वाहन को रोकने के लिये बैरियर लगाकर, जहाँ मुखबिर द्वारा बतायी गयी काले रंग की कार क्रेटा कार जो बैतुल की ओर से इटारसी की तरफ आते दिखी जो पुलिस को देखकर अचानक रुक गयी और यु टर्न लेकर वापस बैतुल की ओर जाने लगी। उक्त कार पर संदेह होने पर काले रंग की क्रेटा कार का पीछा किया जो सुखतवा के आगे दाण्डीवाडा नामक स्थान पर कार को छुपाने के उद्देश्य से रोड से नीचे उतारी जो रोड किनारे चट्टान मे कार टकरा गयी। जिससे कार का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में तुरन्त कार में बैठे दो लोगो को देखा जिसमें एक महिला और एक पुरुष आगे की सीट में बैठे थे, जो पूर्ण रुप से स्वस्थ थे। जिनसे अपना नाम पता पुछने पर महिला ने अपना नाम ममता उइके पति दिनेश उईके उम्र 40 साल निवासी शिवनगर चांदीन एवं पुरुष जो ड्राईवर सीट पर था वाहन चला रहा था जिससे पूछने पर अपना नाम मनोज बामने पिता रमेश बामने उम्र 50 साल निवासी सिन्धी कालोनी इटारसी का होना बताया। बाद क्रेटा कार का नंबर देखने पर कार में RJ45CL4771 लिखा था, कार की पीछे की सीट एवं डिग्गी चेक करने पर पीछे की सीट एवं डिग्गी में खाकी रंग के कार्टून में अंग्रेजी शराब रखी पायी गई। जिसमें आफिसर च्वाईस कंपनी की अग्रेजी शराब 07 पेटी प्रत्येक पेटी मे 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, रायल स्टेज कंपनी अग्रेजी शराब की 10 पेटी प्रत्येक में 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की तथा बेगपाईपर कंपनी की अंग्रेजी 10 पेटी प्रत्येक में 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, देशी मदिरा प्लेन की । पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी मे 50 क्वाटर प्रत्येक 180 एमएल के रखे थे। इसी प्रकार कुल 342 लीटर अंग्रेजी व देशी मदिरा प्लेन शराब जिसकी अनुमानित कीमत 3,04,158 रुपये एवं कार कि कीमत करीब 8,00,000 रुपये कुल मशरुका 11,04,158 रुपये का जप्त करते हुये। आरोपी मनोज बामने पिता रमेश बामने निवासी सिन्धी कालोनी, इटारसी एवं आरोपीया ममता उईके पति दिनेश उइके निवासी शिवनगर चादौन थाना पथरौटा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी पथरौटा उनि, मोनिका गौर, सउनि दुर्गेश मालवीया, प्र. आर. दिनेश उइके, प्र. आर. दीपक जनोरिया, आर. नितेश दंवडे, आर. धीरज राठौर, आर. संदीप धुर्वे, आर. धर्मेन्द्र कुचबंदिया, आर. जयप्रकाश पाठे, आर. हरीश पवार, म. आर. पूनम चौधरी, म. आर. मोनिका राय की रही।

