

नर्मदापुरम / भोपाल से परासिया जाते समय नर्मदा ब्रिज पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का आदिवासी विकास परिषद एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनो द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में चर्चा की एवं आदिवासी विकास परिषद के सदस्यों से सौजन्य भेंट की एवं सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से जनता की लड़ाई लड़ने के लिए मार्गदर्शन दिया। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार, आदिवासी विकास परिषद अध्यक्ष अरुण प्रधान, फैज़ान उल हक़, संतोष तोमर, राजेंद्र दोहरे, सुरेश सर्याम, अजीत बिष्ट, रिज़वान खान, जीजी जोस्फ, राजेश तुमराम, आयुष्मान अवस्थी, सलीम खान, सिराज खान, अफ़ज़ल सिद्दीक़ी, राकेश शर्मा, शिवमंगल चौहान, रामभरोस उइके, नवल सर्याम, मुन्ना चौधरी, संतोष काकोड़िया आदि उपस्थित रहे।

