
नर्मदापुरम / साई कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), पिपरिया मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया की एक टीम गठित कर अवैध स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपियो को किया गया गिरफ्तार । उक्त टीम द्वारा दिनांक 29-04-2026 की दरमियानी रात्रि में मुखबिर की सूचना अनुसार पिपरिया के दो व्यक्ति दोनों ने ही सफेद रंग की फूल बांह की शर्ट व काला जींस पैंट पहने हुए है, जो ट्रेन से उतरकर सुनसान पटरी तरफ के रास्ते से मंडी रोड पर अंडरब्रिज के पास मैदान में अवैध मादक पदार्थ स्मेक की बिक्री के लिए बैठेंगे। दोनों ही व्यक्ति अंबेडकर वार्ड के है और खरीददार भी वहीं का है। सूचना विश्वसनीय होने से थाना प्रभारी द्वारा एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये हुए स्थान मंडी रोड पर अंडरब्रिज के पास मैदान पिपरिया पर घेराबंदी एवं नाका बंदी कर 02 संदिग्ध व्यक्तियो को पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम आदर्श पिता मनीराम कतिया उम्र 18 साल निवासी रेलवे फाटक के पास विनोबा वार्ड पिपरिया और दूसरे ने अपना नाम रवि पिता बलराम सिलावट उम्र 19 साल नि रेलवे फाटक के पास अंबेडकर वार्ड पिपरिया का होना बताया । आदर्श पिता मनीराम कतिया के बदन व पहने हुए कपडों की तलाशी लेने पर उसके पैंट के दाहिने जेब से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी जिसमें चिकना पाउडर, एक रियल मी कंपनी का मोबाईल मिला । पूछताछ पर स्मेक पाउडर होना बताया जिसे अवैध बिक्री हेतु राजवीर सिलावट निवासी पिपरिया को देने लाये थे। आरोपी गण के विरूध्द धारा 8/21, 29 NDPS एक्ट तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
1- आदर्श पिता मनीराम कतिया उम्र 18 साल निवासी रेलवे फाटक के पास विनोबा वार्ड पिपरिया।
2- रवि पिता बलराम सिलावट उम्र 19 साल निवासी रेलवे फाटक के पास अंबेडकर वार्ड पिपरिया।
3- राजवीर उर्फ विक्की पिता राजेश सिलावट निवासी अंबेडकर वार्ड पिपरिया।
जप्त सामान…
15.19 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर कीमत करीब 80,000/- रुपये, 03 मोबाईल कीमती 30,000/- रुपये एवं 1000 रुपये नगदी। उक्त कार्यवाही में मोहित कुमार यादव SDOP पिपरिया के निर्देशन में निरीक्षक आदित्य सेन, उनि. अमित सिंह भारद्वाज, सउनि पंकज नामदेव, प्रआर, हरिओम, प्रआर, नन्दकिशोर, आर. चन्द्र प्रकाश, आर. अजय चौहान, आर. रोहित ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

