
नर्मदापुरम / मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 30/04/26 को मुखबिर द्वारा थाना इटारसी में सूचना मिली कि उडीसा की कोई महिला अवैध मादक पदार्थ (गांजा) को बेचने के लिये इटारसी आई है, जो एफसीआई के पास नागपुर आउटर तरफ जाने वाली है, जिसे तुंरत पहुँचकर पकड़ा जा सकता है। पूर्व में ही अवैध मादक पदार्थों को लेकर सख्ती करने संबंधी पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम एवं अति. पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देशौ एवं अनुविभागीय अधिकारी के मार्ग दर्शन में उक्त सूचना पर थाना इटारसी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम का गठन किया गया। गवाहो के साथ एफसीआई के पास नागपुर आउटर इटारसी पर रेल्वे सुरक्षा बल के साथ संदेही महिला का इंतजार किया गया। जो महिला कुछ देर बाद एक पीड्डु बैग व एक हाथ मे लटकाये बैग के साथ नागपुर आउटर एफसीआई के पास आते दिखी। जो पुलिस को वर्दी मे देखकर रास्ता बदलने लगी। जिसे अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ पर अपना नाम देवकी राणा पति गोजरा राणा उम्र 55 साल निवासी ग्राम सिलेटपाडा थाना कांतामाल जिला बोध उडीसा का होना बताया, जिसके कब्जे मे रखे बैगो की तलाशी लेने पर दोनो बैगो मे सेलो टेप से कवर किये पैकेट मे मादक पदार्थ (गांजा) रखा मिला। दोनो पैकटो का कुल मादक पदार्थ (गांजा) 9 किलो 755 ग्राम कीमती करीब 1,94,000 रुपये का जप्त किया गया है। आरोपी महिला ने पूछताछ पर उडीसा से गांजा लेकर ट्रेन से आकर इटारसी मे बैचने लिये लाना बताया। उक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, उनि सुरेश चौहान, प्र. आर. मनमोहन अहिरवार, आर. महेन्द्र गुर्जर, आर. अंकित गौर, आर. राजेश पवार, महिला आर. दीपाली गोस्वामी. महिला आर. पूनम राजपूत एवं रेल्वे सुरक्षा बल- निरी, मनीष कुमार पाण्डे, RPF आर. निर्मल पटेल, RPF आर. राकेश मीना की रही।

