
इटारसी / मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा काँग्रेस के संगठनात्मक कार्य हेतु मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय को सीहोर जिले की विधानसभा क्रमांक -156 बुधनी का विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि उक्त विधानसभा में काँग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को और गतिमान सुदृढ़ करते हुए काँग्रेस संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाते हुए क्षेत्र में काँग्रेस को मजबूत किए जाने हेतु कार्य करेंगे।

