

नर्मदापुरम / शासकीय कन्या उ. मा. वि. इटारसी में परीक्षा परिणाम जनित तनाव प्रबंधन एवं जीवन संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 29 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे से विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रथम जिला न्यायाधीश श्रीमती अनीता खजुरिया द्वारा उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए किया गया। तत्पश्चात श्रीमती अनीता खजुरिया का स्वागत सम्मान संस्था प्राचार्य सतीश खलखो, प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार एवं समस्त स्टाफ द्वारा किया गया। प्राचार्य सतीश खलखो ने न्यायाधीश श्रीमति खजुरिया को विद्यालय की गतिविधियों के साथ शैक्षणिक उपलब्धता से अवगत कराया। न्यायाधीश द्वारा बालिकाओं को परीक्षा की अनिवार्यता एवं अंकों के महत्व बताते हुए कहा कि हौसला बुलंद होना चाहिए जो हमें जीवन की ऊंचाइयों पर ले जाते हैं । उन्होंने बताया कि अंक मायने नहीं रखते अभी पढ़ाई में निरंतरता अनिवार्य है।
अगर आपके अंक कम आए हैं तो इसका मतलब यह नहीं की आपको दोबारा मौका नहीं मिलेगा। जीवन महत्वपूर्ण है, न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि जीवन अमूल्य है। साथ ही बालिकाओं को कानून के महत्व को भी समझाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्राचार्य ने न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विनय सोनिया, श्याम दुबे, पूरन रजक, आदित्य बड़कुर, गीता सुतार, विनीता दुबे, अभिलाषा खत्री, प्रीति शिवहरे , श्रीदेवी सराठे, अर्चना सिंग, संगीता ठाकरे, अनुराधा मिश्रा, सविता चौरे, कविता उपाध्याय, उषा उइके, अंशी जैन, ज्योति चौधरी, श्रीमती हरिकला, दीपक तेकाम, समीक्षा जैन आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन बृजेश जाटव ने किया एवं आभार प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार द्वारा व्यक्त किया गया।

