नर्मदापुरम / शासकीय माखनलाल चतुर्वेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा में नवीन सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों को शासन की योजनांतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरपंच सुश्री अमृता लिटोरिया ने शाला के 04 बालक और 08 बालिका, कुल-12 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण की गई। साइकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच अमृता लिटोरिया ने कहा कि यह साइकिल स्कूल और विद्यार्थियों के बीच सेतु का काम करेगी। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा उनके आवागमन की कठिनाईयों को दूर करते हुए यह साइकिल प्रदाय की जा रही है। सभी विद्यार्थी नियमित रूप से स्कूल आकर अपना उज्जवल भविष्य बनावें। साइकिल वितरण कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य राकेश साहू, लखन लाल सुलेखिया, साधना रघुवंशी, अखिलेश यादव, विकास दीक्षित, राजकुमार यादव, सोनाली लछोरिया आदि वरिष्ठ शिक्षकगण भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

