
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत राधाकृष्ण गार्डन के पास एक तेज रफ्तार बस ने एक युवक को टक्कर मार दी युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जिस पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। तत्संबंध में बताया गया कि राधाकृष्ण मैरिज गार्डन के सामने बस क्रमांक एम पी 05 पी 0396 के चालक ने तेज रफ्तार ओर लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए इटारसी निवासी सत्यम नर्रे 23 वर्ष को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

