
नर्मदापुरम / साइबर फ्रॉड के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं प्रशासन द्वारा इसे लेकर अलर्ट भी किया जा रहा है, फिर भी लोग जागरुक नहीं हो रहे हैं और अनजाने लिंक पर क्लिक कर देते हैं और अपने खातों से पैसे गवाँ बैठते हैं। जिले के दो थाना क्षेत्रों में दो लोगो के साथ हुई लाखों रूपये की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पहला मामला पिपरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली लक्ष्मी सिलावट का है। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के खाते से माइक्रो सॉफ्ट लिंक के माध्यम से छल पूर्वक 1 लाख 46 हजार 700 रूपये ट्रांसजेकशन करके निकाल लिए गए। जिस पर पिपरिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 197/26 धारा 318 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है। वहीं दूसरा मामला माखन नगर थाना अंतर्गत का है जिसमें फरियादी संजीव खंडेलवाल के साथ गैस बुकिंग की शिकायत के संबंध मे फोन लगाने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर फरियादी के दो बैंक खातो से 1,28,999 रुपये फर्जी रुप से ट्रांजेक्शन कर निकाल लिए गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 286/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

