
नर्मदापुरम / अयोध्या वासी वैश्य महिला मंडल द्वारा मीटिंग का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें दिनांक 6 और 7 जून को जबलपुर सम्मेलन के कार्यक्रम की जानकारी एवं रूपरेखा तैयार की गई और सभी से आग्रह किया हम। सभी को मिलकर सम्मेलन का प्रचार प्रसार करना है। सभी ने मिलकर आग्रह किया कि सामाजिक लोग जबलपुर सम्मेलन में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है और परिचय सम्मेलन में माता पिता के साथ वह अपने बच्चों को भी लेकर अवश्य आए। यह जागृति हमें लाना है वो सभी को प्रेरित करना है कि वह एक दूसरे को इस आयोजन के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर श्रीमती सुषमा गुप्ता को फूल माला तिलक लगाकर सम्मान किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती मीना गुप्ता, श्रीमती कमला गुप्ता, श्रीमती पूनम गुप्ता, मंजू गुप्ता, काजल गुप्ता, राखी गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, अवनी गुप्ता, मोनिका गुप्ता, सोनाली गुप्ता सभी ने मिलकर सम्मानित किया।

