

पिपरिया / कतिया समाज के आराध्य देवों के देव महादेव के अनन्य भक्त संत शिरोमणि भूरा भगत महाराज की जन्म जयंती के अवसर पर संत भूरा भगत महाराज शोभा यात्रा आयोजन समिति पिपरिया के द्वारा जनपद अध्यक्ष सुश्री संध्या सिंगारे के कुशल नेतृत्व में कतिया समाज संत भूरा भगत आयोजन समिति द्वारा भव्य एवं विशाल शोभायात्रा नगर के पुरानी गल्ला मंडी तुलसी नगर स्थित हनुमान मंदिर से निकाली गई। शोभा यात्रा की प्रथम पंक्ति में अश्व पर सवार होकर बालिकाएं झांसी की रानी के स्वरूप में हाथ में तलवार लिए चल रही थी। दूसरी पंक्ति में नरसिंह अखाड़ा की डमरू टीम अपने कला कौशल के रूप में भगवान भोलेनाथ का नृत्य करते हुए चल रही थी। तृतीय पंक्ति में संत भूरा भगत महाराज की प्रतिमा नगर वासियों के दर्शनार्थ रखी गई थी। जिसके पीछे पीछे सामाजिक जन अपनी आकर्षक पोशाक में चल रहे थे। चौथी पंक्ति में भगवान भोलेनाथ की झांकी को रथ पर सजाया गया था। जिनकी शहर में जगह-जगह पूजा अर्चना एवं आरती उतारी गई।मंगलवार बाजार स्थित चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल ने अपने साथी पार्षदों के साथ उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चन कर उन्हें पुष्प माला पहनाई तथा शोभा यात्रा में चल रहे नागरिकों का पुष्प वर्षा का भव्य स्वागत किया गया।
दुर्गा मंदिर धार्मिक न्यास की ओर से दिशा निगरानी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद राय ने भगवान भोलेनाथ की आरती की पांचवीं पंक्ति में लाल गुलाबी एवं विभिन्न रंगों से सुसाजित वस्त्र धारण किये महिला नृत्य करते हुए शोभायात्रा में चल रही थी। तुलसी नगर पुराना गल्ला मंडी स्थित हनुमान मंदिर में ठूंठा दहलवाडा सरपंच दिलीप सिंगारे ने विधि विधान से पूजा अर्चन कर शोभायात्रा को प्रारंभ कराया। जो सीमेंट रोड शोभपुर रोड तिगडा मंगलवारा बाजार दुर्गा मंदिर धार्मिक न्यास पुराना बस स्टैंड ओवर ब्रिज इतवारा बाजार टूरिस्ट होटल पचमढ़ी रोड के रास्ते बैंक कॉलोनी स्थित पुरोहित हरि सुमन गार्डन में पहुंची। यहां पर संत भूरा भगत महाराज की एवं भगवान भोलेनाथ की आरती पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त स्वाजातीय बंधुओं एवं नगर वासियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफलता प्रदान की। शोभा यात्रा का जगह-जगह शहर के धर्म प्रेमियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय पदार्थ से भव्य स्वागत किया गया। मंगलवारा चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बीकानेर मिष्ठान भंडार के यहां नेहरू वार्ड पार्षद के नेतृत्व में इतवारा बाजार मे ब्लॉक मंडलम कांग्रेस के नेतृत्व में टूरिस्ट मोटल के पास पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल के नेतृत्व में शोभायात्रा में शामिल नगर वासियों का पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में नगर सहित ग्रामीण सामाजिक जनों का योगदान रहा। ज्ञात हो कि इस बार की शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी के भोपाल प्रवास के रहते शोभा यात्रा का नेतृत्व जनपद अध्यक्ष संध्या सिंगारे ने किया। शोभायात्रा में शहर की अपेक्षा ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसकी शहर सहित विभिन्न शहरों में चर्चा आम रही। इस अभूतपूर्व शोभा यात्रा की सफलता में संत भूरा भगत आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों व कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। जिनमे मनोज नगोत्रा, रवि शंकर अमरवंशी, शैलेंद्र जावरिया, जी के सूर्यवंशी, तेजराम आरसे, राकेश सोनवंशी, धनीराम लांझेश, राजेश कुमार ग्यारसे, सचिन आरसे, प्रदीप बेलवंशी, प्रेम नारायण खुरवंशी, हरि गोपाल बेलवंशी, गोपाल कृष्ण सूर्यवंशी, राकेश पगारे, अंकित जावरिया, अमित जावरे, विनोद नगोत्रा, राकेश धारसे, पूरन नागवंशी, योगेश नागवंशी, गुंजन नाग, ब्रजकिशोर पठारिया सहित सामाजिक जनों का सराहनीय योगदान रहा।

