
इटारसी / हिन्दू महासभा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रदेश गौसेवा प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान का रेस्ट हाउस पर जिला एवं संभाग के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रायकवार, जिला अध्यक्ष उदय मसानिया एवं जिला मंत्री ठाकुर भारत सिंग राजपूत, महिला मोर्चा संभागीय अध्यक्ष प्रियंका रिछारिया, जिला संत प्रमुख पं. मदन मोहन दुबे (नगर उपाध्यक्ष) मनोज भाट, लक्ष्मी नारायण यादव महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नीतू रामरिया नगर सहमंत्री, आकाश मेहरा, प्रमुख कार्यकर्ता गोविंद केवट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार और वर्तमान समय की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा का संचार किया तथा वार्ड एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
गौसेवा प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान ने गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु चर्चा की वहीं प्रदेश महामंत्री ने नर्मदापुरम में शीघ्र ही प्रदेश अधिवेशन आयोजित करने की घोषणा की। जिला अध्यक्ष ने भी जिले में संगठन के तेजी से विस्तार की बात कही।

