
नर्मदापुरम / स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर को नंबर 01 बनाने के लिए नगरपालिका द्वारा अनेक प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत समस्त सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना है। स्वच्छता शाखा प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में लगातार स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधियां जारी हैं। जिसके तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है। उन्होंने जिले की शासकीय एवं निजी अस्पतालों के संचालकों से आग्रह किया है नगरपालिका में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य संबंधी शिविर लगाया जाना है। अत: इच्छुक अस्पताल के संचालकगण नपा कार्यालय में स्थित स्वच्छता शाखा में संपर्क कर सकते हैं।

