
नर्मदापुरम / आम आदमी पार्टी नर्मदापुरम जिला ने सातरस्ता चौराहे पर आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सांसदो का पुतला दहन किया गया। पार्टी में रहकर पार्टी से दगा किया और भाजपा में शामिल हुए। आप नेताओं ने बताया कि ऐसे अवसरवादी नेताओं को ऐसे लोकतंत्र के हत्यारों को नर्मदापुरम के समस्त कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। पुतला दहन आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। पुतला दहन जिला अध्यक्ष दीनू यादव, प्रदेश संयुक्त सचिव शवेश पाठक, प्रदेश संयुक्त सचिव यशवंत मीणा, प्रदेशसंयुक्त सचिव सुरेंद्र लटारे, जिला सचिव कुलभूषण पाराशर, राहुल मीना, लीगल एडवाइसर जिला अध्यक्ष राकेश जराटे, जिला परिषद सचिव कासिम अली, जिला उपाध्यक्ष समर सिंह प्रजापति, जिला सहित सचिव धनीराम गौर, सचिन ठाकुर, जिला कार्यालय प्रभारी मोहर सिंह राजपूत, जिला और सचित्र महिला विंग नीतू यादव, प्रदेश सचिव अजय मालवीय एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

