
नर्मदापुरम / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल एवं जेल मुख्यालय म.प्र. भोपाल के आदेश के अनुपालन में प्रतिमाह में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें अनुक्रम में मंगलवार दिनांक 28 अप्रैल 2026 को केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के खण्ड-अ में निरूद्ध बंदियो हेतु जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम मन कक्ष द्वारा एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम मन कक्ष से सुश्री नाजिया सिद्धिकी (क्लीनिकल सॉयक्लोजिस्ट), कांति यदुवंशी नर्सिंग ऑफिसर द्वारा परिरूद्ध 20 पुरूष बंदी एवं 10 महिला बंदी कुल 30 बंदियो की स्क्रीनिंग कर परामर्श दिया गया। आयोजित शिविर के दौरान संतोष सोलंकी जेल अधीक्षक प्रहलाद सिह बरकडे उप अधीक्षक, हितेश बंडिया अष्टकोण अधिकारी, श्रीमति इंदुराज साहू (मेंलर्नस) एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहें।

