
सिवनी मालवा / नगर के प्रतिष्ठित एडवोकेट एवं वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर पुरोहित को उस समय गहरा आघात लगा जब उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता पुरोहित का बैकुंठवास हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी।
उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को निज निवास, जनपद रोड से निकाली गई। यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अधिवक्तागण, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक पहुंचे। स्थानीय मुक्तिधाम में गमगीन माहौल में पूरे विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उपस्थित नागरिको ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी
श्रीमती सुनीता पुरोहित सरल, मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक छा गया पुरोहित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग उनके निवास पर पहुंचे।
वरिष्ठ पत्रकारों के के यदुवंशी ने कहा कि पुरोहित परिवार की सुख दुख में नगर के पत्रकार हमेशा साथ खड़ा है। अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा।

